Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Saraikela Breaking: सरायकेला में दिनदहाड़े CSC केंद्र में 60 हजार की लूट, अपराधियों ने भागते वक्त की फायरिंग

Saraikela Breaking: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. छोटा सिजुलता स्थित नवोदय चौक के पास एक CSC केंद्र में हथियारबंद अपराधियों ने 60 हजार रुपये लूट लिए. घटना के दौरान स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर CSC केंद्र पहुंचे थे. उन्होंने केंद्र संचालक अनूप महाकुड़ को हथियार के बल पर धमकाया और नकदी लेकर फरार होने लगे. जैसे ही आसपास के लोगों को लूट की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया.

भागने के दौरान अपराधी अनियंत्रित होकर गिर पड़े. सामने से भीड़ को आता देख उन्होंने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग की. हालांकि, गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. वारदात के बाद अपराधी वहां से भागने में सफल रहे.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !