Bihar Breaking JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन साधते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद तय किए गए हैं.
सूची के अनुसार, बरौली सीट से मंजीत सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल मैदान में उतरेंगे. मसौढ़ी से अरुण मांझी को मौका दिया गया है और फुलवारी शरीफ से श्याम रजक को प्रत्याशी बनाया गया है. गायघाट सीट पर कोमल सिंह चुनाव लड़ेंगे. वहीं विभूतिपुर से रामबालक सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है, जो पार्टी की सामाजिक संतुलन नीति का हिस्सा माना जा रहा है.
बरबीघा सीट पर बड़ा बदलाव किया गया है. सुदर्शन का टिकट काटते हुए जेडीयू ने पुष्पंजय को मैदान में उतारा है. यह कदम पार्टी द्वारा पिछड़े, दलित और महिला वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उठाए गए कदमों के रूप में देखा जा रहा है.
सूत्र बताते हैं कि आगे आने वाली सूची में और भी नाम जोड़े जाएंगे, लेकिन पहली लिस्ट से ही यह साफ है कि जेडीयू इस चुनाव में सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है.
जेडीयू की पहली लिस्ट में ये हैं उम्मीदवार


