Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Chandil Illegal Sand: चांडिल में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, हाइवा जब्त, FIR दर्ज

saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने चांडिल थाना पुलिस बल के सहयोग से टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया

इस दौरान एक हाइवा वाहन (संख्या JH01BT-8654) को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जप्त कर चांडिल थाना को सुपुर्द किया गया और वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की "जीरो टॉलरेंस नीति" जारी रहेगी। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है।

आमजन से अपील

आमजन से अपील की गई है कि अवैध खनन या परिवहन की किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या निकटतम थाने को दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !