Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

Jharkhand Government: झारखंड सरकार का दिवाली और छठ तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को 16 अक्टूबर से मिलेगा मासिक वेतन

Jharkhand: दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर हेमंत सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। त्योहारों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार के कर्मियों को अक्टूबर महीने का मासिक वेतन का भुगतान 16 अक्टूबर से करने का अहम फैसला लिया गया है।

झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में

झारखंड सरकार के वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार, झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मिर्यों को माह अक्टूबर के मासिक वेतन का भुगतान अब 16 अक्टूबर, 2025 से किया जाएगा।

वित्त विभाग की सचिव ज्योति कुमारी झा ने

वित्त विभाग की सचिव ज्योति कुमारी झा ने सभी राजकीय कोषागारों को पत्र जारी करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दीपावली और छठ पूजा के पर्व को देखते हुए मासिक वेतन का भुगतान 16 अक्टूबर से शुरू कर दिया जाए।

सरकार के इस त्वरित निर्णय से सरकारी कर्मचारियों में खुशी

सरकार के इस त्वरित निर्णय से सरकारी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इससे उन्हें समय पर वेतन मिल सकेगा और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के धूमधाम से इन प्रमुख त्योहारों की खरीदारी और अन्य तैयारियां कर सकेंगे। यह कदम त्योहारों के दौरान कर्मचारियों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा और बाजार में भी रौनक बढ़ाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !