Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Saraikela Illegal Opium: अवैध अफीम की खेती रोकने को सरायकेला-खरसावां प्रशासन सक्रिय, चांडिल में जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध अफीम की खेती रोकने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में सोमवार को चांडिल प्रखंड के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाकोचा गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई

शिविर के दौरान ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणाम और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती न करने की शपथ दिलाई गई. प्रशासन की ओर से इस मौके पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और वैकल्पिक खेती के लिए बीजों का वितरण किया गया।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किसानों से अपील की

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी परिस्थिति में अवैध अफीम की खेती न करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. शिविर के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर सरकार की योजनाओं से संबंधित

मौके पर सरकार की योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. इसके साथ ही स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. उपायुक्त ने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय जाने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !