ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देती है
हैक्सायर इंफ़्रा खुद को भारत की पहली डिजिटल कंस्ट्रक्शन कंपनी बता रही है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देती है। कंपनी का व्यापार मॉडल ग्राहकों को तनाव-मुक्त कंस्ट्रक्शन का अनुभव देना है, जिसमें ग्राहक को केवल अपनी जमीन देनी होती है। इसके बाद कंपनी बिल्डिंग मटेरियल से लेकर इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग और पूरा इंटीरियर डिजाइन तक का कार्य ग्राहक के चयनित डिजाइन के अनुसार पूरा करती है। कंपनी डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों ही प्रोजेक्ट पर काम करती है।
इस अवसर पर, हैक्सायर इंफ़्रा के सी.इ.ओ. रंजीत पाठक ने कहा
इस अवसर पर, हैक्सायर इंफ़्रा के सी.इ.ओ. रंजीत पाठक ने कहा कि उनकी कंपनी एक ही छत के नीचे कंस्ट्रक्शन का पूरा समाधान उपलब्ध कराती है और ग्राहकों को फ्री डिजाइन भी प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि वह एक डोमेस्टिक कंस्ट्रक्शन को सिर्फ पांच से सात महीने में पूरा कर सकती है।
समय-सीमा के भीतर अपने सपनों का निर्माण
ब्रांच उद्घाटन के मौके पर कंपनी के सी.इ.ओ. रंजीत पाठक, ब्रांच हेड सह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रियरंजन सिंह (सोनू), निदेशक शशि कुशवाहा, बिंदु डांगी, पिंटू प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, भाई शिवांनंद, चित्तरंजन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जमशेदपुर ब्रांच के खुलने से अब शहरवासी भी हैक्सायर इंफ़्रा की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने सपनों का निर्माण पूरा कर सकेंगे।