Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Saraikela News: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सरायकेला में पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन, लगभग 400 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Saraikela: सरायकेला में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आदित्यपुर स्थित क्रॉस इंडिया लिमिटेड और हमारी लाडो फाउंडेशन की ओर से पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया। बालिकाओं ने आधे घंटे में दौड़ पूरी कर अद्भुत ऊर्जा और जज्बा दिखाया।

मुख्य अतिथि ने क्या कहा 

 मुख्य अतिथि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले में बालिकाओं के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग शुरू किए जाने की जानकारी दी।


फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा 

फाउंडेशन के संस्थापक विनायक त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण छात्राओं को आईआईटी और एक्सएलआरआई जैसे संस्थानों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम में नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा और क्रॉस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधीर राय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का अंत

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्रॉस कंपनी के एचआर हेड रमाकांत गिरी ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !