Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Jamshedpur Traffic Police: टेल्को में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के धक्के से महिला घायल, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जी हॉस्टल के पास गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था. इसी दौरान एक महिला उसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी. स्कूटी से वहां से गुजर रही थी. 
पुलिस को देखकर वह घबरा गयी और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी. तभी गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गयी. महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. बाद में जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तब दोबारा कुछ सिपाही उसके पास पहुंचे और पीछे से उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया.

इस घटना में महिला घायल हो गयी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले. महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल लेकर गए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !