Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Jamshedpur Traffic Police: चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की बर्बरता, स्कूटी सवार महिला को दो बार धक्का दिया, घायल हुई महिला, लोगों का आक्रोश, पुलिसकर्मी भागे

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के जी हॉस्टल के पास शनिवार को गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला के साथ बड़ी घटना घट गई. जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी।

घटना की जानकारी

इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गई और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी, इसी बीच गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने की कोशिश में दौड़ते हुए स्कूटी को धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी, महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गया और वहां से भाग निकला, बताया जा रहा है कि जब महिला दोबारा उठकर स्कूटी स्टार्ट कर आगे बढ़ने लगी, तभी कुछ अन्य पुलिसकर्मी फिर से उसके पास पहुंचे और पीछे से स्कूटी को धक्का दे दिया, इस दौरान महिला फिर से गिर गई और घायल हो गई।

अस्पताल में भर्ती कराया

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, आक्रोशित लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की, स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले, स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई निंदनीय है और महिला के साथ इस तरह का बर्ताव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में रोष देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !