Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Baharagora MLA: विधायक समीर महंती की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

Baharagora MLA: जमशेदपुर के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें सीने और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके कारण देर शाम आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
समीर महंती की तबीयत की जानकारी मिलते ही झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली. अस्पताल में डॉक्टरों की दो सदस्यीय मेडिकल टीम लगातार उनकी जांच कर रही है.

विधायक की हालत को लेकर फिलहाल डॉक्टरों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन चिकित्सा टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी है. स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी उनके अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !