Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Ghatshila ByElection: उपचुनाव को लेकर 2154 संदिग्धों पर होगी कार्रवाई, राजनीतिक हिंसा, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गंभीर आपराधिक मामले शामिल

Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले भर में 2154 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिनपर जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो पूर्व में राजनीतिक हिंसा, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुके हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या भय का माहौल न बनने पाए।

जिन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो या उससे अधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। संबंधित थानों से रिपोर्ट मंगाई गई है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामलों और उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की जा सके। यह सूची तैयार होने के बाद प्रत्येक थाने को निर्देश दिया जाएगा कि ऐसे तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए।


एसएसपी ने दिए सख्त निर्देशः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपचुनाव से पहले जिले में शांति भंग करने या हथियारबंद गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो या उससे अधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !