Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Saraikela News: झारखंड यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय का सरायकेला और जमशेदपुर में भव्य स्वागत, कहा- युवाओं और मजदूरों को जोड़ना होगा

Saraikela: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष पांडेय के सरायकेला जिले के कंदरबेडा मैं लोगों ने फूल माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया वही जमशेदपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। केबल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री उदय कांत शर्मा, टी.एन. मिश्रा, अनिल ठाकुर समेत केबल कॉलोनी के कई लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हर्ष पांडेय के माता-पिता और दादी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने वरिष्ठ इंटक नेता रघुनाथ पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के शहर से बाहर होने के कारण, वे शुक्रवार को उनसे मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

हर्ष पांडेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन में युवाओं और मजदूरों को जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा  

“यूथ इंटक को धारदार बनाया जाएगा। मनरेगा मजदूरों और गिग एवं प्लेटफॉर्म कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष पहल की जाएगी। मजदूर हित की लड़ाई को और भी जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में यूथ इंटक वंचित और शोषित मजदूरों की आवाज बनेगी।

उपस्थित कार्यकर्ता 

कार्यक्रम में मन्नु शाही, नीरज सिंह, रमेश यादव, सोनू चौधरी, बब्बू तिवारी, कृष्ण सिंह, आकाश राय, मनोज दास, शिवांश तिवारी, मोंटू चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !