Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Chandil Railway News: चांडिल-मुरी रेलखंड में बीच लाइन में ट्रेन रुकने से यात्रियों को हो रही परेशानी, यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समाधान की मांग

Chandil: चांडिल मुरी रेलखंड मे लागतार लोकल ट्रेनों में संचालन की अनियमितता से पैसेंजर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज तिरुलडीह रेलवे स्टेशन पर स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बड़काखाना ट्रेन को खड़ा कर दिया गया और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर एक मालगाड़ी को रोक दिया गया।

इसके चलते टाटा-हटिया पैसेंजर मेमू ट्रेन को बीच लाइन में रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म से उतरकर ट्रेन तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।




यात्रियों ने जताई नाराजगी 

यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रेन कंट्रोलर की मनमानी और लापरवाही है। उनका कहना है कि आम यात्रियों की सुविधा के लिए जो व्यवस्थाएं होनी चाहिए थीं, उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे न केवल यात्रियों को असुविधा हो रही है बल्कि यात्रा का समय भी बढ़ रहा है।




यात्रियों की मांग 
 
यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि ट्रेनें सही तरीके से चलें और पैसेंजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !