Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Hazaribagh Jail News : हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन, जेलर दिनेश वर्मा समेत 12 निलंबित! पूर्व सिपाही अशोक शर्मा हिरासत में

Hazaribagh : झारखंड की हजारीबाग सेंट्रल जेल में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल और अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जेलर दिनेश वर्मा समेत कुल 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जेल से जुड़े पूर्व सिपाही अशोक शर्मा को पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जेल आईजी के निर्देश पर की गई है। इसके अलावा, जेल में तैनात छह भूतपूर्व सैनिकों को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।


हालांकि, जेलर दिनेश वर्मा के निलंबन के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह निर्णय प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जांच अभी जारी है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि हजारीबाग सेंट्रल जेल में कई हाई प्रोफाइल कैदी बंद हैं, जो विभिन्न गंभीर मामलों में गिरफ्तार हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेल के अंदर कुछ कैदियों को अनुचित सुविधाएं मुहैया कराने के आरोपों के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है, हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जेल प्रशासन का कहना है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही है, और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !