Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंडराबेड़ा स्थित श्री गणेश ब्रिक्स प्लांट में मजदूरों को कई महीनों से मजदूरी नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट मालिक प्रमोद कुमार ने उनसे लंबे समय तक काम करवाया, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जब मजदूर अपने हक की मजदूरी मांगने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।
अशोक महाली का बयान
मजदूर अशोक महाली ने बताया कि वे लोग कई महीनों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनकी मजदूरी का पैसा नहीं मिला। जब भी वह मजदूरी मांगने जाते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है।
भुगतान के लिए शनिवार तक समय निर्धारित
शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने कंपनी प्रबंधन प्रमोद कुमार को बुलाया और मजदूरों के बकाया भुगतान के लिए अगले शनिवार तक का समय निर्धारित किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह दी है। यदि तय समय सीमा में मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मजदूरों का हक मिलना मलिक अधिकार है
मजदूरों के हक की मजदूरी समय पर मिलना उनका मौलिक अधिकार है। किसी भी काम के बदले मजदूर को अपनी मेहनत की कमाई मांगने का पूरा हक है। आम लोगों और मजदूरों को इससे जागरूक रहना चाहिए कि वह अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी है और कानूनी मदद लेने से डरना नहीं चाहिए।