Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Bihar Assembly Election: आज कांग्रेस CEC की अहम बैठक, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चल रही है बात, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की कवायद तेज

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की आज (बुधवार, 8 अक्टूबर 2025) एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है और सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

डिजिटल माध्यम से करेंगे अध्यक्षता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता डिजिटल माध्यम से करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर होने के बावजूद वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल होंगे। सीईसी के अन्य वरिष्ठ सदस्य, जिनमें सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी और के.सी. वेणुगोपाल जैसे नेता शामिल हैं, भी मौजूद रहेंगे।

उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेना

कांग्रेस, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वाम दलों (CPI, CPI(ML) आदि) के साथ महागठबंधन का हिस्सा है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने की तैयारी में है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेना इस ओर इशारा करता है कि पार्टी चुनावी प्रक्रिया में तेजी ला रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस उन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लगभग अंतिम रूप दे चुकी है जहां पार्टी को संगठनात्मक स्थिरता और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इनमें कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कदवा से विधायक दल के नेता शकील अहमद खान जैसे मौजूदा विधायकों को तरजीह दिए जाने की संभावना है।

महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

गौरतलब है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस की यह सीईसी बैठक बिहार चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !