Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Saraikela DC Meeting: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Saraikela: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में उपायुक्त ने नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-14 में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने और डोर टू डोर कचरा उठाव वाहन का नियमित भ्रमण कराने, नगर निगम, आदित्यपुर के वार्ड संख्या-13, सालडीह बस्ती में महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, आंगनबाड़ी केंद्र, हेसा पंडारा पंचायत में खराब चापाकल की मरम्मति कराने और कुकुडू प्रखंड के बेरासीसीरूम पंचायत गाँव सिरूम के लाभुकों के नाम से अबुआ आवास योजना स्वीकृति के पश्चात लिस्ट से नाम डिलीट होने की समस्याओं को सुना।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का निर्देश दिया ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है और जिला प्रशासन जनता की शिकायतों के निराकरण हेतु पूर्णतः संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !