Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Nobel Prize 2025: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला

Nobel Prize 2025: भौतिकी के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है. जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में टनलिंग से जुड़ी खोजों के लिए वर्ष 2025 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले औपचारिक समारोह में दिया जाएगा.
ब्रिटेन में जन्मे जॉन क्लार्क कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोफेसर हैं. फ्रांस के माइकल एच डेवोरेट येल विश्वविद्यालय में अध्यापन करते हैं, साथ ही वे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा से भी जुड़े हैं. जॉन एम मार्टिनिस भी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा में प्रोफेसर हैं. नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि इन तीनों वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रिकल सर्किट के माध्यम से क्वांटम टनलिंग की जटिल प्रक्रियाओं को समझने में अहम योगदान दिया है. उनके प्रयोगों ने क्वांटम कंप्यूटिंग और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दिशा में नई संभावनाओं को जन्म दिया है.

यह पुरस्कार 1901 से हर वर्ष उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने भौतिकी के क्षेत्र में असाधारण कार्य किया है. वर्ष 1901 से 2024 के बीच कुल 118 बार यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है और अब तक 226 वैज्ञानिक इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं. स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के विजेताओं की घोषणा की थी, जिसके बाद अब भौतिकी के क्षेत्र में यह बड़ा ऐलान हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !