Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Father Kills His Own Son: पिता ने किया अपने ही पुत्र की हत्या,आरोपी गिरफ्तार जानिए क्या है पूरा मामला

Palamu: दिनांक 05.10.2025 को सुबह लगभग 09:00 बजे, थाना पांकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर में एक जघन्य हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरज कुमार (18 वर्ष) नामक एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

तत्काल प्राप्त सूचना पर, वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में पुलिस निरीक्षिका पुनम टोप्पो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे। दल के ग्राम रतनपुर पहुँचने पर हैरतअंगेज तथ्य सामने आया कि मृतक के पिता, अमित कुमार ठाकुर पर ही अपने ही पुत्र की हत्या का संदेह था और वह घटना के बाद फरार हो गए थे।

मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए

मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सभी आवश्यक कागजात पूरे किए और शव का अंतिम परीक्षण के लिए एम.एम.सी.एच. भेज दिया गया।

मृतक के दादा, सुर्दशन ठाकुर के औपचारिक बयान के आधार पर

मृतक के दादा, सुर्दशन ठाकुर के औपचारिक बयान के आधार पर, थाना पांकी में कांड संख्या 121/2025 दिनांक 05.10.2025, धारा 103(1) बी.एन.एस. 2023 के तहत अभियुक्त अमित कुमार ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत अमित कुमार ठाकुर को ग्राम रतनपुर के टोला ऐनवा-मैनवा स्थित करमाई घाटी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने अपराध की स्वीकारोक्ति देते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी से लगभग एक वर्ष से अनबन चल रही थी और बातचीत बंद थी। उसका बेटा सुरज कुमार अपनी माँ के संपर्क में बना रहता था और अपने नाना-नानी के घर आता-जाता था। अभियुक्त के बार-बार मना करने के बावजूद पुत्र नहीं माना। इसी बात से आहत होकर दिनांक 04.10.2025 की रात्रि में, गुस्से में आकर अभियुक्त ने घर में रखे टांगी (एक प्रकार का धारदार हथियार) से अपने पुत्र के गले पर 10-15 बार वार करके उसकी हत्या कर दी।अभियुक्त के निर्देशन पर, हत्या में इस्तेमाल किए गए टांगी और खून से सने हुए कपड़ों (टी-शर्ट व गमछा) को जब्त कर लिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !