• 2025-04-30

Jharkhand Proud:झारखंड की बेटी शांभवी जयसवाल 100% अंक लाकर झारखंड को किया गौरवान्वित

Meta Description

 Jharkhand: ICSE-2025 के मैट्रिक बोर्ड के परिणाम में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी और लोयला स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा शंभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौरवान्वित किया है। शंभवी जायसवाल सेल्फ स्टडी के बल पर ICSE में कंट्री टॉपर बनी है। शंभवी के पिता डॉ अभिषेक जायसवाल जमशेदपुर के मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट है।

 
जबकि, शंभवी की मां डॉक्टर ओजस्वी शंकर जमशेदपुर के मणिपाल हॉस्पिटल कॉलेज में सीनियर गायनोलॉजिस्ट है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता डॉक्टर अभिषेक जायसवाल ने बताया कि जब शंभवी के पूरे देश में टॉप करने की सूचना मिली, तो पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन बेटी हमेशा स्कूल में टॉप करती थी। वो कंट्री में टॉप करेगी इसकी संभावना नहीं थी, लेकिन बेटी ने इसे सच कर दिखाया। बच्ची की सफलता पर भगवान के प्रार्थी हैं और भविष्य में बेटी की तरक्की की प्रार्थना करते हैं।