Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Ghatsila Assembly By-election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

Ghatsila: निर्वाचन आयोग ने आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। यह घोषणा होते ही पूरे निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

घाटशिला विधानसभा सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, घाटशिला विधानसभा सीट के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू होने की संभावना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त किए प्रेस कॉन्फ्रेंस

उपचुनाव की तिथियों और संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CJI) ज्ञानेश कुमार आज विज्ञान भवन में एक महत्वपूर्ण संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किए। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !