Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Saraikela News: राजनगर में पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान, महिलाओं और छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी

Rajnagar: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर राजनगर में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड और बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक करना था।
महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड और बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की।

एसएस +2 उच्च विद्यालय राजनगर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पुलिस टीम ने उन्हें महिला सुरक्षा और अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके सवालों का जवाब दिया।

महिलाओं की सुरक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है।
ऐसे में सरायकेला पुलिस द्वारा चलाया गया यह महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान एक सराहनीय पहल है जो न ही सिर्फ  महिलाओं को बल्कि युवाओं को भी अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है। यदि हर व्यक्ति को कानून की  जानकारी हो और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस हो, तो हम एक सुरक्षित और समानता पर आधारित समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !