Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Ranchi News: रांची में भाजपा ने आयोजित की आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अभियान कार्यशाला

Ranchi: राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित नेताओं ने दैनिक जीवन में अधिकतम स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए संकल्प शपथ भी ली।

कार्यशाला का मुख्य फोकस हर घर स्वदेशी

कार्यशाला का मुख्य फोकस हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने पर था। इसके तहत भाजपा नेताओं ने गहन मंथन और विचार-विमर्श किया कि किस प्रकार से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को आम जनता तक पहुँचाया जाए।

कार्यशाला के उपरांत

कार्यशाला के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान भारत सरकार का प्रयास है कि देश आर्थिक रूप से पूरी तरह सशक्त बने। इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और हर नागरिक को भारत निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का अधिकतम उपयोग करना चाहिए।

भाजपा द्वारा स्वदेशी वस्तु अपनाने के पहल

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा स्वदेशी वस्तु अपनाने के पहल के तहत केंद्रीय निर्देशानुसार आने वाले दिनों में झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !