Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव इंडिया एलायंस की सीट शेयरिंग 24 घंटे में फाइनल, कल होगी घोषणा

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया एलायंस की सीट शेयरिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर सभी सहयोगी दलों की मैराथन बैठक हुई। इसके बाद राजद की टीम ने वन-टू-वन बातचीत के जरिए कांग्रेस और बीआईपी के साथ सीटों पर चर्चा की। सोमवार को वाम दलों (माले, सीपीआई, सीपीएम) के साथ बैठक कर अंतिम फाइनल फैसले की प्रक्रिया पूरी होगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित सीटों का फॉर्मूला इस प्रकार है

 राजद 130 सीटें (+1), कांग्रेस 55 सीटें (+-1), वाम दल 35 सीटें (+-1), वीआईपी 20 सीटें (+-1)। झामुमो और रालोजपा को राजद के कोटे से 5 सीटें दी जाएंगी। वाम दलों में सीपीआई को 6, सीपीएम को 4 और माले को 25-27 सीटें दी जाएंगी। सीटों का आधार 2024 के लोकसभा चुनाव और 2020 विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन रखा गया है।

2024 में जीत का रिकॉर्ड इस प्रकार रहा था

राजद — लोकसभा 23, विधानसभा 36; माले — लोकसभा 8, विधानसभा 12; कांग्रेस — लोकसभा 9, विधानसभा 12; सीपीआई — लोकसभा 1, विधानसभा 1; वीआईपी — लोकसभा 3, विधानसभा 0; सीपीएम — लोकसभा 1, विधानसभा 62

सीट शेयरिंग की अंतिम घोषणा 7 अक्टूबर को

 शेयरिंग की अंतिम घोषणा 7 अक्टूबर को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस बैठक के जरिए इंडिया एलायंस एनडीए के सामने अपनी एकजुटता दिखाएगा और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !