Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Jamshedpur Firing : सन साई कॉम्प्लेक्स में फायरिंग की सूचना से क्षेत्र में दहशत, दो पक्षों में हिंसक झड़प

Jamshedpur Firing : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 स्थित सन साइन कॉम्प्लेक्स में रविवार रात फायरिंग की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोनू शर्मा नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर दुकान के अंदर घुस आए और वहां झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने सोनू शर्मा पर फायरिंग कर दी। गोली दुकान के शीशे से टकराई, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि मौके से खोखा या गोली बरामद नहीं हुई है जिससे गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

सूत्रों के माध्यम से दुकान से गोली के निशान और टूटे शीशे की तस्वीरें मंगाई जा रही हैं ताकि घटना की पुष्टि की जा सके। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायल सोनू शर्मा के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जांच जारी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !