Ramgarh: रामगढ़ के चुटूपालू घाटी स्थित सैनी होटल के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार व्यक्ति और एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोगों को चोटें आई।
जानकारी के अनुसार, मृतक दुलमी निवासी अपने बाइक पर रामगढ़ काम करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान रांची से रामगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार हाइवा वाहन संख्या UP64 BT-6132 ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद चालक मौके से फरार होने की कोशिश की इसी कोशिश के दौरान हाइवा ने एक कार को भी अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद चालक घटना अटल से फरार हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी नवीन पांडेय और एसआई उपेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। साथ ही, रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटुस अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए
जनता से अपील
इस हादसे से साफ होता है कि किसी भी लोग के लिए सड़क सुरक्षा की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। वाहन को तेज रफ्तार तरीके से चलाना, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर वाहन चालक को हमेशा गति सीमा का पालन करना चाहिए, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए। सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित तरीका है।