Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Ranchi News: बिहार चुनाव 2025, सीट शेयरिंग पर 6 अक्तूबर को झामुमो-राजद की अहम बैठक

Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण बैठक 6 अक्तूबर को पटना में होने जा रही है।

बैठक में झामुमो की ओर से

बैठक में झामुमो की ओर से राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय शामिल होंगे। पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीट शेयरिंग पर औपचारिक बातचीत के लिए अधिकृत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात से महागठबंधन के भीतर सीटों का बंटवारा स्पष्ट होगा और चुनावी रणनीति का खाका भी तैयार होगा। झामुमो और राजद के बीच यह वार्ता बिहार की सियासत में नए समीकरण गढ़ने का काम कर सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !