Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Ranchi News: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को समयपालन और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय भवन (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, कल्याण कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय और जिला कोषागार सहित कई विभागों का जायजा लिया। वहीं अन्य कार्यालयों का निरीक्षण वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यसंस्कृति की जांच

उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, टेबल पर नेमप्लेट और कार्यसंस्कृति की जांच की। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके साथ शालीन व्यवहार करना प्रत्येक कर्मचारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध हुआ, तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में खड़ी नो पार्किंग क्षेत्र की सैकड़ों गाड़ियों का तत्काल चालान करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। मौके पर ही सभी वाहनों का चालान किया गया।

सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, व्यवस्थित पार्किंग, आगंतुकों के लिए बैठने की सुविधा और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

लोगो से अपील

उन्होंने कहा कि राँची जिला प्रशासन श्रेष्ठ जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से काम करना होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !