Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Giridih News: गिरिडीह में मवेशी चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

Giridih: गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में शुक्रवार की देर रात मवेशी चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवकों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के हाथ रस्सी बांध दिए और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

ग्रामीणों की संदेह से आरोपी गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक एक चार पहिया वाहन में  गांव से मवेशी को चोरी कर लेके जा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों के संदेह होने पर उन्होंने वाहन की घेराबंदी की और मौके से दोनों को पकड़ लिया। साथ ही चोरी के दौरान इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई 

जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेके थाने ले गई।  फिलहाल पुलिस  दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !