Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Kandra Theft Case: कांड्रा में चोरी की घटना, ग्रामीणों ने संदिग्ध चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Saraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। जहां अज्ञात चोरों ने स्थानीय निवासी दिनेश मंडल के घर से एक कूलर समेत कई कीमती सामान की चोरी कर ली।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर संजय उर्फ तिर्की के घर की तलाशी ली, जहां से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने संजय उर्फ तिर्की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !