Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jamshedpur DC News: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान का आश्वासन

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत, सामुदायिक और जनहित से जुड़ी कई शिकायतों एवं आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


शिकायत निवारण दिवस में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजन को लाभ, चौकीदार नियुक्ति, पेयजल, आवास, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। उपायुक्त ने कई मामलों का स्थल पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।


उन्होंने आश्वस्त किया कि जन सुविधाओं और समस्याओं से संबंधित सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !