Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के रूप में बड़ी सौगात मिलने वाली है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कल 2 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
विधायक निधि से तैयार की जाएंगी
ये सभी योजनाएं विधायक निधि से तैयार की जाएंगी, जिनके लिए विधायक की अनुशंसा पर जिला प्रशासन से स्वीकृति मिली है। शिलान्यास के मौके पर विधायक सरयू राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का आदेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूरा होते ही मानगो क्षेत्र की कई मूलभूत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इन सभी योजनाओं की देखरेख मानगो नगर निगम द्वारा की जाएगी।
अधिकारी और पार्टी के नेता मौजूद रहे
शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक सरयू राय के अलावा नगर निगम के कई अधिकारी और पार्टी के नेता मौजूद रहे। इन 38 योजनाओं के अलावा, विधायक सरयू राय ने शास्त्री नगर में भी दो महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन और सौंदर्यीकरण किया। उन्होंने शास्त्री नगर में जटाधारी हनुमान मंदिर में किचन रूम का उद्घाटन किया और शास्त्री नगर 3 में जॉगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया।
विधायक सरयू राय की इस पहल
विधायक सरयू राय की इस पहल को मानगो क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।