Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर और रांची समेत 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, तापमान होगी गिरावट

Jharkhand Weather Update:  सूबे का मौसम 4 अक्टूबर तक खराब रहेगा. जानकारी के अनुसार इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. झारखंड के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है. साथ ही ठंड के दस्तक देने का अनुमान भी है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम इस खराब मौसम की वजह है, जिसके कारण झारखंड के 12 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है. जमशेदपुर, धनबाद, रांची, गिरिडीह, बोकारो, गोड्डा, देवघर, साहिबगंज, चाईबासा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में तेज बारिश होने का अंदेशा है. 

जानकारी के मुताबिक लो प्रेशर सिस्टम की वजह से बारिश के साथ-साथ लगातार बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही नमी बढ़ेगी, तापमान में गिरावट होगी और ठंडी हवाएं भी चलेगी. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !