Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Saraikela Road Accident: राजनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डीजल टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Saraikela: राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जामडीह गांव का निवासी एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक टाटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने युवक को कुचल दिया।

टैंकर हुआ जब्त 

 जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार होने की कोशिश की, लेकिन राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने पीछा कर तेलाई के पास टैंकर को पकड़ लिया। जिसके बाद टैंकर को जब्त कर लिया गया है और आगे की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों की मांग 

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनगर क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार से अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

पुलिस की सक्रियता 

 राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की सक्रियता से टैंकर को पकड़ लिया गया। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !