Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शहर के निवासी आदिम जुुमीद ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को एक लिखित शिकायत सौंपी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर झारखंड आंदोलन के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो और वीर शहीद सुनील महतो के खिलाफ अपमानजनक और अस्वीकार्य टिप्पणी की गई है.
आवेदक ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि इस मामले में कृष्णा हांसदा नामक व्यक्ति के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही उनसे शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर जाकर सार्वजनिक माफी मांगने की अपील भी की गई है.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की बयानबाजी समाज में वैमनस्य फैलाने और जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है. आवेदक ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे और भविष्य में कोई भी व्यक्ति शहीदों के सम्मान को ठेस पहुँचाने की हिम्मत न कर सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !