Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Jamshedpur Police Action: जमशेदपुर में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 8 मोटरसाइकिलों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, देखें VIDEO

Jamshedpur Police Action: मानगो थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं. इनमें वह मोटरसाइकिल भी शामिल है जिसकी चोरी की शिकायत मानगो थाना क्षेत्र के समतानगर रोड नं-01, जवाहरनगर से दर्ज की गई थी.


पुलिस ने बताया कि यह मामला मानगो थाना कांड संख्या 248/2025 के तहत 25 सितंबर को दर्ज किया गया था. लिखित आवेदन पर मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान आफताब अली (19), जिलानी खान उर्फ जुम्मन (20), सैयद मोसिन उर्फ विक्की (19), कादिर खान (18) और मो. आयान उर्फ छोटी/चोटी (19) के रूप में हुई है. ये सभी जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि ये सभी पेशेवर बाइक चोर हैं और एक संगठित गिरोह के रूप में जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं. इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गिरफ्तार आरोपी आफताब अली के खिलाफ मानगो, बिष्टुपुर, कदमा और एमजीएम थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसी तरह मो. आयान उर्फ छोटी के खिलाफ आजादनगर, एमजीएम, साकची, बोडाम और मानगो थानों में कई चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं. कादिर खान और सैयद मोसिन उर्फ विक्की के खिलाफ भी मानगो थाना में बाइक चोरी और अन्य धाराओं के कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इनमें सभी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक शामिल हैं. बरामद मोटरसाइकिलों के नंबर JH05CG 5975, JH05BD 5811, JH05DK 9513, JH05DU 2161, JH05CZ 6880 और JH05DN 4017 हैं

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी पु.नि. नित्यानंद प्रसाद ने किया. छापेमारी टीम में पु.अ.नि. परवन साह, मो. जाफर, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, महेंद्र कुमार, स.अ.नि. राजेश कुमार और टैंगो बल के जवान दुर्गा मच्छुआ व चंद्रमोहन महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

पुलिस ने गिरफ्तार सभी पाँचों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !