Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Giridih Accident: गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, कई घायल

Giridih: गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर आज बड़कीटांड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल में यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी और तेज़ रफ्तार ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में सवारी गाड़ी पर सवार पाँच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


राहत और बचाव कार्य शुरू

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी और स्थानीय लोग पुलिस के साथ राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक सभी मनकडीहा के रहने वाले थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !