Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Adityapur S Type Pandal: आदित्यपुर में एस टाइप पंडाल का इंट्री लाइट द्वार गिरा, इलाके में मची अफरा-तफरी

Adityapur: आदित्यपुर के सिंहभूम बॉयज क्लब द्वारा बनाए गए एस-टाइप दुर्गा पूजा पंडाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंडाल का इंट्री लाइट द्वार अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए पूजा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। उस समय द्वार के आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते लोग हट गए जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

आयोजक जुटे मरम्मती कार्य में

घटना के तुरंत बाद पूजा समिति के सदस्य और आयोजक मौके पर पहुँचे और क्षतिग्रस्त ढांचे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।

हादसे के पीछे की संभावित कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से जमीन गीली होने के कारण ढांचा कमजोर हो गया था और इसी वजह से यह गिर गया। हालांकि, कुछ लोग इसे कारीगरों की लापरवाही भी मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि उद्घाटन के महज 24 घंटे के भीतर ऐसा हादसा होना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल युद्धस्तर पर इंट्री लाइट द्वार को फिर से खड़ा करने और सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !