Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Saraikela DC Meeting: दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जोर

Adityapur: दुर्गापूजा और दशहरा त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न पूजा पंडालों के समिति सदस्यों और शांति समिति के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला और पुरुष बल की तैनाती और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही है।

बैठक में सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पंडाल समिति के स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र और समान वेशभूषा अनिवार्य करने, और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अमर्यादित सामग्री के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, नगर निगम और नगर पंचायतों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन घाटों पर भी सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !