Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Jharkhand News: आत्मनिर्भर भारत पर जोर देने के लिए सरायकेला खरसावां में स्वदेशी सप्ताह का आयोजन

Saraikela: सरायकेला खरसावां में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दुर्गा पूजा मैदान, गम्हरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरायकेला खरसावां जिला द्वारा आयोजित स्वदेशी सप्ताह (25 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025) का हिस्सा था।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आत्मनिर्भर


इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी की जरूरत विषय पर एक संगोष्ठी थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अधिकारी बंदे शंकर सिंह और राजकुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि सरायकेला खरसावां के जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

इसी मौके पर आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

जमशेदपुर ने अपने नए सूचना ब्रोशर का भी लोकार्पण किया। इस संस्थान के उप-निदेशक सुजय कुमार, विवेक कुमार, प्रशांत कुमार, मेथी राजकुमार, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार सिंह, रविकांत साहू, श्रीमती रश्मि साहू, और हरिशंकर सिंह भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के दौरान

इस कार्यक्रम के दौरान, गम्हरिया, राजनगर, सरायकेला और चांडिल के छात्रों के बीच करियर काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान ने दुर्गा पूजा के अवसर पर छात्रों के लिए नामांकन में विशेष छूट की भी घोषणा की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !