Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Jamshedpur Bagbera Congress Meeting: करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

Jamshedpur: करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


स्वागत एवं अभिनंदन

सभा की शुरुआत नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा रहा।

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस और इंटक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने कहा कि “सत्यम सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज और बुलंद होगी।”
    
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मजदूरों से 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम करवाने की प्रथा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर मजदूरों के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।

मजदूरों और स्थानीय समस्याओं पर फोकस
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने जल्द ही कमेटी का विस्तार करने और मजदूरों के हित में ठोस काम करने की घोषणा की।

संगठन को नई दिशा देने का भरोसा
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने सत्यम सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व और जुझारू नेतृत्व की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और मजबूती पाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, अनील सिंह, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !