Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में पार्किंग व्यवस्थाओं का पूरा प्लान जारी

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के लिए जमशेदपुर यातायात पुलिस ने शहरभर के पूजा पंडालों के लिए पार्किंग व्यवस्थाओं की विस्तृत योजना जारी की है. जैसे हर साल होता है, इस साल भी दिनांक 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है. दर्शनार्थी दो और चार पहिया वाहनों से पंडालों तक पहुंचती हैं, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है.


जमशेदपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा समितियों के साथ विचार-विमर्श कर प्रत्येक पंडाल के पास पार्किंग स्थल चिन्हित किया है. काशीडीह साकची के ठाकुर प्यारा सिंह पंडाल के लिए उच्च विद्यालय का प्रांगण, मुईयाडीह पंडाल के लिए घुरन्धर सिंह मेमोरियल विद्यालय, एग्रिको पंडाल के लिए एग्रिको चौक और गोलमुरी क्षेत्र के दुईलाडूंगरी पंडाल के लिए पिपुल्स एकेडमी बाराद्वारी को बड़े वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है.

साकची क्षेत्र में गरमनाला पंडाल (राजेन्द्र विद्यालय), शीतला मंदिर पंडाल, आदिवासी विद्यालय के आसपास और न्यू लेआउट सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है. गोलमुरी और बर्मामाइंस में आरडी टाटा गोलचक्कर, एनटीटीएफ मैदान, केरला समाज स्कूल परिसर, आमबगान मैदान, एडीएल सोसाइटी और गणेश पूजा मैदान जैसे स्थल दो और चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग बनाए गए हैं.

टेल्को क्षेत्र में टेल्को गुरुद्वारा के सामने, स्टेट बैंक और CTS बस पड़ाव मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. बिष्टुपुर क्षेत्र में लोयला स्कूल मैदान और सर्किट हाउस रोड किनारे दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं. कदमा क्षेत्र में जुस्को विद्यालय परिसर और सोनारी क्षेत्र में कागलनगर पंडाल के पूरब सड़क किनारे पार्किंग निर्धारित की गई है.

पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि परिसदन गोलचक्कर से उपायुक्त आवास, वरीय पुलिस अधीक्षक आवास और अनुमंडल पदाधिकारी आवास के बीच सड़क किनारे वाहन पार्क करना सख्त वर्जित है. इसके अलावा, बिष्टुपुर खरकई पुल से दो, तीन और चार पहिया वाहनों के आगमन/प्रस्थान की व्यवस्था आदित्यपुर क्षेत्र में की गई है.

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें. सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस योजना की जानकारी सभी संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पदाधिकारियों और मीडिया को भेज दी गई है. सूचना जन संपर्क अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि इसे अखबारों और डिजिटल माध्यमों में व्यापक स्तर पर प्रकाशित किया जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !