Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Gumla Road Accident: गुमला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

Gumla: गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा में घायल का इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान जामटोली गांव निवासी हरखू लोहरा के पुत्र बीसु लोहार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक जरिया गांव निवासी राय स्वांसी का पुत्र जतरू स्वांसी बताया जा रहा है।

घटना स्थल पर मौजूदा लोगों ने बताया कि दोनों युवक बुधवार की सुबह लगभग 9:30 बजे तक मोटरसाइकिल संख्या नंबर  JH23C-5454 से कामडारा बस्ती की तरफ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ने रास्ते से गुजर रही एक यात्री बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिस दौरान उसी समय सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और ट्रक सीधे बाइक से टकरा गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बीसु लोहार ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इसी के साथ साल मेंगलवा जतरू स्वांसी भी ट्रक के नीचे फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !