Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Govindpur News: गोविंदपुर में माँ मंगला स्वयं सहायता समूह के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा, राशन वितरण में अनियमितता को लेकर की जमकर नारेबाजी

Govindpur: गोविंदपुर में माँ मंगला स्वयं सहायता समूह महिला समिति के खिलाफ आज 24 सितंबर को उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार समिति के द्वारा उपभोक्ताओं को कई दिनों से निर्धारित सरकारी राशन नहीं दिया जा रहा था। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया और आज सुबह से बड़ी संख्या में उपभोक्ता समिति के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि समिति की ओर से बार-बार राशन देने में टालमटोल की जा रही है और सही समय पर राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि उन्हें महीनों से अनाज का हिस्सा नहीं मिला है, जबकि सरकार की ओर से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
 
सस्थानीयों लोगों ने समिति की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सभी उपभोक्ताओं को उनका हक दिलाए। 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि यदि समिति उपभोक्ताओं को सही समय पर राशन उपलब्ध कराने में असफल रहती है, तो समिति को निलंबित कर किसी अन्य व्यवस्था के तहत राशन वितरण किया जाए। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्ग उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !