Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Jharkhand Lalu Lohara Killed: झारखंड में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर लालू लोहरा समेत 3 उग्रवादी ढेर

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने झारखंड जन मुक्ति परिषद संगठन के 5 लाख के इनामी कुख्यात सब जोनल कमांडर, लालू लोहरा समेत 3 उग्रवादियों को मार गिराया है। यह घटना तब घटी जब बिशनपुर के जंगली इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों

सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की एक टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल उग्रवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। कुछ देर चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों उग्रवादियों को ढेर कर दिया।

AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक अत्याधुनिक AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। मारे गए अन्य दो उग्रवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मुठभेड़ उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी

 लालू लोहरा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसके मारे जाने से इस इलाके में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। इस सफलता के लिए सुरक्षाबलों की टीम को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !