Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Former MLA Kunal Sarangi: पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 41,208/- रुपये का अस्पताल बिल माफ

Jamshedpur: पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर कुम्हारटोली निवासी शोभा कुमारी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा था। आज सुबह डॉक्टरों ने उनका सुरक्षित प्रसव कराया। परिवार आर्थिक तंगी के कारण शेष ₹41,208 रुपये का अस्पताल बिल चुकाने में असमर्थ था।

इस स्थिति से झामुमो विधायक माननीय सुखराम उरांव ने पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को अवगत कराया। उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप किया।

बकाया शुल्क को पूरी तरह माफ

अस्पताल प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बकाया शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया।परिवार ने इस कठिन घड़ी में मदद और संवेदनशीलता के लिए विधायक सुखराम उरांव और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का दिल से आभार व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !