Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Jharkhand News: गिरिडीह में निकली पदयात्रा, जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया

Jharkhand News: गिरिडीह में मंगलवार को जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की.
मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा पूजा और दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. 22 तारीख से लागू नई जनरेशन का जीएसटी व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. इसी खुशी में गिरिडीह में जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया.

मरांडी ने अपने आवास से पदयात्रा की शुरुआत की और मकतपुर होते हुए कालीबाड़ी तक पहुंचे. इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हो गए. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, सांसद प्रतिनिधि समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट कर उत्सव की बधाई दी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !