Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Katrina Kaif Pregnant: विकी कौशल और कटरीना कैफ ने दी खुशखबरी, तस्वीर में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड की मोस्ट लव्ड जोड़ियों में से एक कटरीना कैफ और विकी कौशल अब माता-पिता बनने जा रहे हैं. लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए इस कपल ने आखिरकार गुड न्यूज शेयर कर दी है. आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी के बाद अब कटरीना कैफ भी मां बनने वाली हैं. विकी कौशल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर इस खुशी को सभी के साथ बांटा.


हाल ही में कटरीना की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. उसी के बाद से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. अब जब कपल ने आधिकारिक रूप से खुशखबरी दी, तो फैंस और इंडस्ट्री सेलेब्स दोनों ही उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सबसे पहले एक्टर वरुण धवन ने कमेंट कर लिखा: “My heart is full” और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया.

 इस अंदाज में किया अनाउंस

विकी कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में कटरीना व्हाइट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, वहीं विकी कौशल बेहद प्यार से उनके बंप को होल्ड किए नजर आते हैं. दोनों ने ट्विनिंग आउटफिट्स पहने हैं और तस्वीर में उनकी खुशी साफ झलक रही है. कैप्शन में कपल ने लिखा: “अपनी जिंदगी के बेस्ट चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं.”


कटरीना पिछले कुछ समय से पब्लिक अपीयरेंस से दूर थीं. यहां तक कि आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर भी विकी अकेले पहुंचे थे, जिसके बाद प्रेग्नेंसी की खबरें और तेज हो गई थीं. अब कपल की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कब हुई थी शादी?

कटरीना और विकी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. विकी ने एक अवॉर्ड शो में मजाकिया अंदाज में कटरीना से कहा था कि “आप विकी से शादी क्यों नहीं कर लेतीं?”  इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे.

अब शादी के चार साल बाद कपल अपने जीवन के नए सफर में पैरेंटहुड की शुरुआत करने जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !