Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है. टूर्नामेंट में अब तक इस टीम ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और अब बंग्लादेश से भारतीय टीम का मुकाबला होने जा रहा है. एशिया कप 2025 में ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ेगी. जो भी टीम इस मैच में हारेगी, उसकी सुपर-4 राउंड में पहली हार होगी. सुपर-4 के अपने पहले राउंड में भारत ने पाकिस्तान को हराया था तो वहीं बांग्लादेश को श्रीलंका ने शिकस्त दी थी.
एशिया कप 2025 बीस ओवर के फॉरर्मेट में खेला जा रहा है. अगर दोनों देशों के आकंड़े इस फॉर्म में देखें तो बंग्लादेश के मुकाबले भारत काफी आगे नजर आता है. अब तक दोनों देशों के बीच 17 मैच हुए है, जिसमें भारत ने 16 मैच जीते है और बांग्लादेश को सिर्फ एक ही मैच में सफलता मिली है. साल 2009 में दोनों देशों के बीच पहला T20 मैच खेला गया था.
भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 24 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. सुपर-4 का यह मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा. वहीं टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी साढ़े 7 बजे होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल 1, 2, 3 और 5 पर होगा. वहीं OTT पर यह मैच सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है.