Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर 41.22 लाख नकद जब्त, बरामद पैसे आयकर विभाग को सौंपा, दो व्यक्तियों के पास से हुआ बरामद

Dhanbad: धनबाद स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पिट्ठू बैग से 41,22,400 नकद बरामद हुआ, रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन और मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में सीआईडी की सूचना पर आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली।

आरपीएफ और CIB की टीम की कार्रवाई

वही आरपीएफ और CIB की टीम ने कार्रवाई कर दोनों को हिरासत में लिया और बरामद रुपयों को आयकर विभाग को सुपुर्द किया। दोनों हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान हरेंद्र प्रसाद (50) और संतोष कुमार खरवार (45), निवासी- सूर्यपुरा, जिला रोहतास, बिहार के रूप में हुई है।दोनों ने रुपयों को अखबार व गमछे में छुपाकर स्कैनर से बचने की कोशिश की थी। फिलहाल रकम को सुरक्षित सीलबंद कर शस्त्रागार में रखा गया है और आगे की जांच आयकर विभाग कर रही है। 

कमांडेंट अनुराग मीणा ने बताया

वही आरपीएफ कमांडेंट अनुराग मीणा ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड स्कैनर मशीन जांच के दौरान बड़ी रकम पकड़ा गया। बरामद रकम को आयकर विभाग को सूचना दी गई जांच की जा रही है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !